{tocify} $title={Table of Contents}
नोबेल पुरस्कार - 2022
नोबेल पुरस्कार छह अलग-अलग क्षेत्रों, अर्थात् भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य, आर्थिक विज्ञान (अर्थशास्त्र), शरीर विज्ञान या चिकित्सा, और शांति में दिया जाता है। यह विश्व के सबसे प्रतिष्ठित और सम्मानित पुरस्कारों में से एक है। इसकी शुरुआत 1901 में नोबेल फाउंडेशन ने स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में की थी। नोबेल पुरस्कार के विजेताओं को एक स्वर्ण पदक, एक डिप्लोमा और एक मौद्रिक पुरस्कार दिया जाता है।
नोबेल पुरस्कार 2022 विजेताओं की सूची:-
1) नोबेल पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने पिछले वर्ष के दौरान, मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ प्रदान किया है। इस वर्ष 2022 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा 3 अक्टूबर से शुरू की गई और 10 अक्टूबर 2022 को समाप्त हुई।
2) नोबेल पुरस्कार श्रेणी नोबेल पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया
3) आर्थिक विज्ञान (अर्थशास्त्र) नोबेल पुरस्कार 2022 - विजेता बेन बर्नानके, डगलस डायमंड और फिलिप डाइबविग, बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध के लिए पुरस्कार दिया गया।
4) शांति नोबेल पुरस्कार 2022 - जेल में बंद बेलारूसी कार्यकर्त्ता एलेस ब्यालात्सकी, रूसी अधिकार समूह मेमोरियल और यूक्रेन के सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद उस क्षेत्र में जारी सबसे खराब युद्ध (रूस यूक्रेन युद्ध) के बीच पुरस्कार दिया गया।
5) साहित्य नोबेल पुरस्कार 2022 - फ्रांसीसी लेखिका एनी अर्नॉक्स को ‘द करेज एंड क्लिनिकल एक्यूइटी’ के लिए पुरस्कार दिया गया। यह आत्मकथात्मक पुस्तक है जो निजी यादों और सामाजिक असमानताओं की जाँच करती है।
6) चिकित्सा नोबेल पुरस्कार 2022 - स्वीडिश आनुवंशिकीविद् स्वांते पाबो को उनके शोध के लिए दिया गया जो यह स्पष्ट करता है कि किस तरह मानव इतिहास में विलुप्त पूर्वजों से आधुनिक लोग विकसित हुए।
7) भौतिकी नोबेल पुरस्कार 2022 - एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉसर और एंटोन ज़िलिंगर को क्वांटम मैकेनिक्स के प्रयोग के लिए दिया गया जो कम्प्यूटिंग और क्रिप्टोग्राफी में नये एपलिकेशनों के त्वरित विकास को अधारभूमि प्रदान करता है।
8) रसायन नोबेल पुरस्कार 2022 - कैरोलिन बर्टाेज़ी, मोर्टन मेल्डल और बैरी शार्पलेस को ऐसी रसायनिक प्रतिक्रियाएँ खोजने के लिए पुरस्कार दिया जो अणुओं को आकस्मिक विघटित होने और नये यौगिक बनाने देता है। यह कोशिका जीवविझान में गहरी पहुंच प्रदान करता है।
नोबेल पुरस्कार का इतिहास एवं चयन प्रक्रिया:-
1) नोबेल पुरस्कार के संस्थापक श्री अल्फ्रेड नोबेल (जन्म-21 अक्टूबर, 1833, स्कॉटहोम, स्वीडन) थे।
2) नोबेल पुरस्कार छः क्षेत्रों (भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, साहित्य, शांति तथा अर्थशास्त्र) में मानवता के भले के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति/व्यक्तियों के समूह/संस्था को प्रतिवर्ष दिया जाता है।
3) श्री नोबेल ने अपनी वसीयत (मृत्यु से एक वर्ष पूर्व, सन् 1894) में अपनी संपत्ति का उपयोग पाँच पुरस्कारों को देने के लिए करने का प्रावधान किया। ये पुरस्कार नोबेल पुरस्कार कहलाए जिनमें भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, साहित्य तथा शांति पुरस्कार शामिल थे।
4) प्रथम बार नोबेल पुरस्कार सन् 1901 में प्रदान किए गये।
5) अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत सन् 1968 में स्वीडन के केन्द्रीय बैंक (स्वेरिग्स रिक्सबैंक) के शताब्दी समारोह में ‘अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार’ की स्थापना करके की गयी जिसे सामान्यतः आर्थिक विज्ञान या अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है।
6) नोबेल फाउंडेशन (स्थापना 29 जून, 1900) द्वारा प्रतिवर्ष यह पुरस्कार दिये जाते हैं जिनमें विजेता को एक स्वर्ण पदक, एक डिप्लोमा सर्टिफिकेट और धनराशि प्रदान की जाती है। वर्ष 2021 में यह धनराशि 1 करोड़ स्वीडिश क्रोन थी।
7) श्री नोबेल की वसीयत के अनुसार निम्नलिखित संस्थानो को नोबेल पुरस्कारों के लिए विजेताओं के चयन की जिम्मेदारी दी गयी है:-- भौतिकी और रसायन के नोबेल पुरस्कार - द रॉयल स्वीडिश एकैडमी ऑफ साइंसेज़
- चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार - द नोबेल असेम्बली एट कैरोलिन्सका इंस्टीट्यूट
- साहित्य के नोबेल पुरस्कार - द स्वीडिश एकैडमी
- शांति के नोबेल पुरस्कार - द नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी (नॉर्वे की संसद द्वारा चयनित पाँच सदस्यीय समिति)
- अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार - द रॉयल स्वीडिश एकैडमी ऑफ साइंसेज़ (सन् 1968 से शुरू इस पुरस्कार के लिए इस संस्थान को सन् 1969 में यह जिम्मेदारी दी गयी।)
8) नोबेल पुरस्कार की घोषणा प्रतिवर्ष अक्टूबर महीने में की जाती है और पुरस्कार का वितरण प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को श्री नोबेल की पुण्यतिथि के दिन किया जाता है। भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, साहित्य तथा अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कारों का वितरण स्टॉकहोम, स्वीडन से किया जाता है तथा शांति के नोबेल पुरस्कार का वितरण ऑस्लो, नॉर्वे से किया जाता है।
9) नोबेल पुरस्कार मरणोपरांत नहीं दिया जाता है। अर्थात् किसी ऐसे व्यक्ति के नाम की घोषणा विजेता के रूप में नहीं की जाती है जिसकी मृत्यु हो चुकी हो। यदि पुरस्कारों की घोषणा हो जाने के बाद पुरस्कार वितरण से पहले विजेता की मृत्यु होती है तब उसे पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं।
10) सभी नोबेल पुरस्कार अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही प्रदान किए जा सकते हैं। शांति के नोबेल पुरस्कार किसी संस्था को या तीन से अधिक व्यक्तियों को दिए जा सकते हैं। पुरस्कार की धनराशि विजेताओं में बराबर बाँट दी जाती है।
नोबेल पुरस्कार - 2022
नोबेल पुरस्कार 2022 विजेताओं की सूची:-
2) नोबेल पुरस्कार श्रेणी नोबेल पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया
3) आर्थिक विज्ञान (अर्थशास्त्र) नोबेल पुरस्कार 2022 - विजेता बेन बर्नानके, डगलस डायमंड और फिलिप डाइबविग, बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध के लिए पुरस्कार दिया गया।
4) शांति नोबेल पुरस्कार 2022 - जेल में बंद बेलारूसी कार्यकर्त्ता एलेस ब्यालात्सकी, रूसी अधिकार समूह मेमोरियल और यूक्रेन के सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद उस क्षेत्र में जारी सबसे खराब युद्ध (रूस यूक्रेन युद्ध) के बीच पुरस्कार दिया गया।
5) साहित्य नोबेल पुरस्कार 2022 - फ्रांसीसी लेखिका एनी अर्नॉक्स को ‘द करेज एंड क्लिनिकल एक्यूइटी’ के लिए पुरस्कार दिया गया। यह आत्मकथात्मक पुस्तक है जो निजी यादों और सामाजिक असमानताओं की जाँच करती है।
6) चिकित्सा नोबेल पुरस्कार 2022 - स्वीडिश आनुवंशिकीविद् स्वांते पाबो को उनके शोध के लिए दिया गया जो यह स्पष्ट करता है कि किस तरह मानव इतिहास में विलुप्त पूर्वजों से आधुनिक लोग विकसित हुए।
7) भौतिकी नोबेल पुरस्कार 2022 - एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉसर और एंटोन ज़िलिंगर को क्वांटम मैकेनिक्स के प्रयोग के लिए दिया गया जो कम्प्यूटिंग और क्रिप्टोग्राफी में नये एपलिकेशनों के त्वरित विकास को अधारभूमि प्रदान करता है।
8) रसायन नोबेल पुरस्कार 2022 - कैरोलिन बर्टाेज़ी, मोर्टन मेल्डल और बैरी शार्पलेस को ऐसी रसायनिक प्रतिक्रियाएँ खोजने के लिए पुरस्कार दिया जो अणुओं को आकस्मिक विघटित होने और नये यौगिक बनाने देता है। यह कोशिका जीवविझान में गहरी पहुंच प्रदान करता है।
नोबेल पुरस्कार का इतिहास एवं चयन प्रक्रिया:-
2) नोबेल पुरस्कार छः क्षेत्रों (भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, साहित्य, शांति तथा अर्थशास्त्र) में मानवता के भले के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति/व्यक्तियों के समूह/संस्था को प्रतिवर्ष दिया जाता है।
3) श्री नोबेल ने अपनी वसीयत (मृत्यु से एक वर्ष पूर्व, सन् 1894) में अपनी संपत्ति का उपयोग पाँच पुरस्कारों को देने के लिए करने का प्रावधान किया। ये पुरस्कार नोबेल पुरस्कार कहलाए जिनमें भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, साहित्य तथा शांति पुरस्कार शामिल थे।
4) प्रथम बार नोबेल पुरस्कार सन् 1901 में प्रदान किए गये।
5) अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत सन् 1968 में स्वीडन के केन्द्रीय बैंक (स्वेरिग्स रिक्सबैंक) के शताब्दी समारोह में ‘अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार’ की स्थापना करके की गयी जिसे सामान्यतः आर्थिक विज्ञान या अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है।
6) नोबेल फाउंडेशन (स्थापना 29 जून, 1900) द्वारा प्रतिवर्ष यह पुरस्कार दिये जाते हैं जिनमें विजेता को एक स्वर्ण पदक, एक डिप्लोमा सर्टिफिकेट और धनराशि प्रदान की जाती है। वर्ष 2021 में यह धनराशि 1 करोड़ स्वीडिश क्रोन थी।
7) श्री नोबेल की वसीयत के अनुसार निम्नलिखित संस्थानो को नोबेल पुरस्कारों के लिए विजेताओं के चयन की जिम्मेदारी दी गयी है:-
- भौतिकी और रसायन के नोबेल पुरस्कार - द रॉयल स्वीडिश एकैडमी ऑफ साइंसेज़

0 Comments